ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

दिल्ली हिंसा का बांग्लादेश कनेक्शन, मास्टर माइंड अंसार ने दिया “पुष्पा“ वाला लुक

DELHI : हनुमान जयंती के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस से लगातार तहकीकात को आगे बढ़ा रही है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा की घटना के पीछे आखिर कौन से लो

दिल्ली हिंसा का बांग्लादेश कनेक्शन, मास्टर माइंड अंसार ने दिया “पुष्पा“ वाला लुक
Editor
3 मिनट

DELHI : हनुमान जयंती के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस से लगातार तहकीकात को आगे बढ़ा रही है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा की घटना के पीछे आखिर कौन से लोग शामिल थे और क्या इसका तार वाकई बंगलादेश से जुड़ा हुआ है? इसकी जांच चल रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक के सभी मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मास्टर माइंड अंसार को पुलिस ने जब हिरासत में लिया तो उससे कड़ाई से पूछताछ की गई है लेकिन इस बीच कोर्ट में पेशी के दौरान अंसार का पुष्पा वाला लुक देखने को मिला है। पुलिस अंसार को कोर्ट में ले जा रही थी तो उसने पुष्पा का झुकेगा नहीं वाला पोज दिया। इसे तमाम मीडिया चैनल और दूसरी फुटेज में देखा जा सकता है। 


जहांगीरपुरी हिंसा की जांच दिल्ली की क्राइम ब्रांच के जिम्मे है। जांच में शामिल अधिकारियों ने शुरुआती दौर में इस बात को पाया है कि हिंसा को लेकर अंदर ही अंदर बड़ी प्लानिंग की गई थी। हनुमान जयंती के दिन जब शोभायात्रा जहांगीरपुरी के हिंसा वाले इलाके से गुजरी तो बलवाइयों ने पहले से ही हमले की तैयारी कर रखी थी। पुलिस इस मामले में बांग्लादेश कनेक्शन की जांच कर रही है। पुलिस को यह भी सबूत मिले हैं इसके पीछे रोहिंग्या मुसलमान शामिल हैं। आरोपियों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। उनके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल निकाले जा रहे हैं। पुलिस को जो शुरुआती सबूत मिले हैं उसके मुताबिक अंजाम देने वालों के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हुए हैं। 


इतना ही नहीं पुलिस जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल आरोपियों के बैंक डिटेल भी खंगाल रही है। इन सभी के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें कहीं बाहर से फंडिंग की गई थी। उधर आरोपियों के परिजन यह दावा कर रहे हैं कि वह छोटा-मोटा धंधा करने वाले लोग हैं। फॉरेंसिक को टीम ने हिंसा वाली जगह से सबूत इकट्ठा किया है। साइबर सेल मोबाइल के डाटा की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में सोनू चिकना को भी गिरफ्तार कर लिया है। सोनू चिकना का फायरिंग वाला वीडियो जहांगीरपुरी हिंसा मामले में वायरल हुआ था। पुलिस अब तक इस मामले में 22 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है जबकि दो नाबालिग भी पकड़े गए हैं।

टैग्स