ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

Delhi Election: दिल्ली में शह-मात का खेल...चुनाव आयोग से मिले अरविंद केजरीवाल,क्या है मामला...

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच आज केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है.

Delhi Election
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Delhi Election: दिल्ली में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. भाजपा और आप आमने-सामने है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग से मिला है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक्शन लेने का भरोसा दिया है.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में भाजपा के सांसदों और मंत्रियों के बंगले के पते पर बनवाये जा रहे फर्जी वोटों पर आयोग ने एक्शन लेने का भरोसा दिया है.  भाजपा नेता प्रवेश वर्मा द्वारा मतदाताओं को पैसे और चादर बंटवाने के मामले में स्थानीय डीएम की लापरवाही को लेकर शिकायत की गई है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद आप संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा. अवध ओझा नामांकन करेंगे। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया है. 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के नामांकन दाखिल करने पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि वह मेरी छोटी बहन जैसी हैं। पिछली बार भी मैंने उनके नामांकन में हिस्सा लिया था। पिछले 5 साल चुनौतियों और संघर्षों से भरे रहे हैं।