ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर BJP ने जारी की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ इस नेता को मिला टिकट

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को BJP ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इसमें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में परवेश वर्मा कोउम्मीदवार बनाया गया है.

Delhi Election 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी हो गई है। बीजेपी ने इस लिस्ट में 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इस लिस्ट के मुताबिक केजरीवाल के खिलाफ पूर्व लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है। जबकि भाजपा के दिग्गज नेता रमेश बिधूड़ी कालकाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 


वहीं, आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले कैलाश गहलोत को भी पार्टी ने बिजवासन सीट से टिकट दिया है। लेकिन प्रवेश वर्मा को टिकट मिलने से नई दिल्ली विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इसकी एक वजह यह भी है कि  कांग्रेस ने इसी सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। 


इसके साथ ही कालकाजी में आतिशी, रमेश बिधूड़ी और अलका लांबा के बीच मुकाबला होना है। बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शौकीन, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, मॉडल टाउन से अशोक गोयल, करोल बाग से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, राजौरी गार्डन से सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी से आशीष सूद, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत को टिकट दिया है। 


इसके अलावा इसके साथ ही नई दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार, कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर में नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

संबंधित खबरें