ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए 'Akasa'और 'SpiceJet' के विमान

दिल्ली एयरपोर्ट के पार्किंग बे में SpiceJet और Akasa Air के विमानों की टक्कर से बड़ा हादसा टल गया। दोनों विमानों को नुकसान हुआ, लेकिन सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।

दिल्ली न्यूज
लैंडिंग के दौरान टकराए विमान के पंख
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान आपस में टकरा गये। पार्किंग एरिया में यह हादसा हुआ है। दोनों विमान को नुकसान पहुंचा है लेकिन यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस घटना से एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।


दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब SpiceJet और Akasa Air के विमान आपस में टकरा गए। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया (बे) में हुई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में दोनों विमानों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, उनके विमान का दाहिना पंख (राइट विंग) क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, दूसरे विमान के बाएं हिस्से के हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को नुकसान पहुंचा है। जबकि अकासा एयर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका विमान, जो दिल्ली से हैदराबाद के लिए फ्लाइट QP 1406 के रूप में उड़ान भरने वाला था, 16 अप्रैल 2026 को बे पर खड़ा था। इसी दौरान दूसरी एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क कर लिया।


एयरलाइन ने बताया कि सभी यात्रियों और क्रू को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है। साथ ही यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और घटना की जांच जारी है। अकासा एयर ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

टैग्स