ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

दार्जलिंग रेल हादसा : रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर : कॉल कर ले सकते हैं पल-पल का अपडेट ; अबतक 8 लोगों की मौत

DESK : पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑ

दार्जलिंग रेल हादसा : रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर : कॉल कर ले सकते हैं पल-पल का अपडेट ; अबतक 8 लोगों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है, जिस पर कॉल करके हादसे से जुड़ी पल-पल का अपडेट लिया जा सकता है।


दरअसल, दार्जलिंग में सोमवार की सुबह रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। इस रेल हादसे में अबतक आठ लोगों के मौत की पुष्टि कर दी गई है जबकि 30 से 35 लोग घायल बताए जाते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गईं और क्षतिग्रस्त हो गई हैं।


रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में सबसे अधिक सफर करने वाले यात्री बिहार, बंगाल और असम के हैं। इसको ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर लोग हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।


सियालदह हेल्प डेस्क नंबर- 033-23508794 और 033-23833326, गुवाहाटी हेल्प डेस्क- 03612731621, 03612731622, 03612731623, लुमडिंग हेल्प डेस्क- 03674263958, 03674263831, 03674263120, 03674263126, 03674263858, न्यू बोंगाईगांव- 9435021417, 9287998179.


किशनगंज हेल्प डेस्क नंबर- 7542028020 और 06456-226795, अलुआबारी रोड- 8170034235, डालकोला- 8170034228, बारसोई- 7541806358, SAMMI हेल्प डेस्क- 03513-265690, 03513- 265692. इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर आप हादसे से जुड़ी कोई भी जानकारी ली जा सकती है।