ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, इन्हें मिली महाराष्ट्र के गवर्नर की जिम्मेवारी

CP Radhakrishnan: सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में जीत के बाद उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया, अब आचार्य देवव्रत को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

CP Radhakrishnan
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CP Radhakrishnan: भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने गए सी.पी. राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। अब आचार्य देवव्रत गुजरात के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार भी संभालेंगे।


उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 10 सितंबर को नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ था। इसके बाद हुई मतगणना में एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, विपक्षी INDIA गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट प्राप्त हुए थे। 


कुल 768 सांसदों ने वोट डाले, जबकि 13 सदस्य अनुपस्थित रहे थे। चुनाव आयोग के अनुसार कुल प्रभावी मतदाता संख्या 781 थी। सी.पी. राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक जानकारी दी गई है।


राधाकृष्णन ने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी। इससे पहले वे झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल भी रह चुके हैं।


उनके राजनीतिक जीवन में उनकी शुरुआत 1998 में हुई, जब वे पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा सांसद चुने गए। 1999 में वे दोबारा सांसद बने और बीजेपी में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उनका जन्म 1957 में तमिलनाडु के तिरुप्पुर में हुआ था। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता