ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले शिवहर में 213 गिरफ्तार, 30 को किया गया जिलाबदर। हथियार, 88 लाख नकदी, शराब जब्त। एसपी शैलेश सिन्हा की कार्रवाई..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए शिवहर जिले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। 13 अक्टूबर से अब तक 213 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जबकि 30 को जिलाबदर कर दिया गया। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई में 6 हथियार, 7 कारतूस, 2 मैगजीन, 88 लाख 74 हजार रुपये नकदी, 922 लीटर शराब और 3.415 ग्राम गांजा जब्त किया गया।


इसके अलावा, 112 लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस निलंबित और 37 रद्द कर दिए गए। यह अभियान आदर्श आचार संहिता के सख्त पालन के लिए चलाया जा रहा है, जहां 4 उल्लंघन मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। राज्य स्तर पर भी चुनाव आयोग की निगरानी में इसी तरह की कार्रवाइयां तेज हैं, जहां 221 अवैध हथियार और 37 करोड़ से अधिक की नकदी-शराब जब्त हो चुकी है।


शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शिवहर में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई में 3,841 लोगों पर नजर रखी गई। इनमें 1,939 से बांड भरवाए गए और 134 गैर-जमानती वारंट निष्पदित किए गए। जिले में कुल 832 लाइसेंसी हथियार हैं, जिनमें से 452 जमा हो चुके हैं।


सीसीए-3 के तहत 45 के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव है, जिसमें 30 को जिलाबदर किया गया, जबकि सीसीए-12 के तहत 3 पर प्रस्ताव लंबित है। एसपी ने कहा, "24 घंटे चेकपोस्ट पर जांच चल रही है, सीमाओं की निगरानी हो रही है। कैश, क्राइम और वाइन के खिलाफ छापेमारी जारी है।" इस दौरान एसडीपीओ सुशील कुमार भी मौके पर मौजूद रहे।