ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

प्रेम प्रसंग में शादीशुदा जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी, परिवार के विरोध से थे परेशान

Bijnor News: बिजनौर में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि परिवार और समाज के विरोध के चलने उन्होंने खुदकुशी कर ली।

Bijnor News
प्रेम प्रसंग में शादीशुदा जोड़े ने जहर खाकर की खुदकुशी
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bijnor News: बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपला जागीर में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। हाल ही में दोनों हरिद्वार से अपने गांव लौटे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


मृतकों की पहचान 28 वर्षीय सौरभ और खुशबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ दो बच्चों का पिता था और हरिद्वार के रोशनाबाद में काम करता था, जहां खुशबू का परिवार भी रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों गांव में एक भट्टे के पास बेहोश मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


खबरों के मुताबिक समाज और परिवार के विरोध के बाद उन्होंने ये जानलेवा कदम उठाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता