ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦भोजपुर के संदेश थाने में खूनी संघर्ष: दो होमगार्ड जवानों के बीच विवाद के बाद चली गोली, एक की मौके पर मौत

कोरोना-मंकीपाक्स के बाद एक और वायरस ने दी दस्तक, 'मारबुर्ग' है ज्यादा खतरनाक

DESK : कोरोना वायरस और मंकिपाक्स का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ कि एक और वायरस ने दस्तक दे दी. इस वायरस का नाम मारबुर्ग बताया जा रहा है. कोरोना और मंकिपाक्स के मामलों में दिन-प्रतिदिन

कोरोना-मंकीपाक्स के बाद एक और वायरस ने दी दस्तक, 'मारबुर्ग' है ज्यादा खतरनाक
First Bihar
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस और मंकिपाक्स का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ कि एक और वायरस ने दस्तक दे दी. इस वायरस का नाम मारबुर्ग बताया जा रहा है. कोरोना और मंकिपाक्स के मामलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो ही रही है. इसी बीच अब नया वायरस मारबुर्ग आने से लोगों की चिंता बढ़ गयी है. इस वायरस के मामले कुछ अफ्रीकी देशो में ही पाए गये है. बताया जा रहा है कि इस वायरस से रक्तस्रावी बुखार हो रहा है. यह दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस बताया जा रहा है. डॉक्टर्स का कहना है कि मारबुर्ग वायरस होने से लोगों कि मौत निश्चित है.



WHO के रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस काफी खतरनाक है. इसकी मृत्युदर 80 प्रतिशत बताई जा रही है, जिसके कारण विश्व स्वस्थ्य संगठन ने मारबुर्ग को कोरोना और मंकिपाक्स से ज्यादा खतरनाक बताया है. मारबुर्ग का पहला मामला सितम्बर 2021 के गिनी में पाया गया था. लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में भी यह मामला आ गया है. फ़िलहाल अभी इसका कोई इलाज नही है, इससे संक्रमित होने पर व्यक्ति को तेज बुखार, डायरिया, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत सामने आती है.



वैज्ञानिको का कहना है कि यह वायरस चमगादड़ के साथ-साथ बहुत जानवरों से इंसान में फैलता है. स्वस्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर लोगों से अपील कि है चमगादड़ो की गुफाओं से दूर रहें और मांस को अच्छे से साफ़ सफाई कर के खाएं.

टैग्स