ब्रेकिंग
‘ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट शराब पीने का पर्याप्त सबूत नहीं’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला; सिपाही की बर्खास्तगी का आदेश रद्द80 लाख का तीन मंजिला मकान, लग्जरी कारें और लाखों की जमा राशि... EOU की रेड में बड़ा खुलासाजहानाबाद में प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर बंगाल से पहुंचा युवक, पहचान खुलते ही हुई जमकर पिटाईखात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देश‘ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट शराब पीने का पर्याप्त सबूत नहीं’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला; सिपाही की बर्खास्तगी का आदेश रद्द80 लाख का तीन मंजिला मकान, लग्जरी कारें और लाखों की जमा राशि... EOU की रेड में बड़ा खुलासाजहानाबाद में प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर बंगाल से पहुंचा युवक, पहचान खुलते ही हुई जमकर पिटाईखात्मे की ओर बढ़ रही जेडीयू ? नीतीश के सामने हाथापाई की स्थिति, नईं प्रदेश कमेटी में दागियों की मौज, पार्टी में भारी बवालबिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए बड़े निर्देश

‘सबकी माता गौ माता’ विषय पर व्याख्यान: हिंदू-मुस्लिम एकता और गौ संरक्षण पर जोर

नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में युवा चेतना द्वारा ‘सबकी माता गौ माता’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, शाहनवाज हुसैन, इमाम उमर अहमद इलियासी और रोहित कुमार सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं

दिल्ली न्यूज
“गाय हमारी माता है और हमारा उनसे गहरा नाता है"- स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में युवा चेतना द्वारा “सबकी माता गौ माता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि “गाय हमारी माता है और हमारा उनसे गहरा नाता है।” उन्होंने कांग्रेस पार्टी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर गाय विरोधी होने का आरोप भी लगाया। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “गाय हमारी श्रद्धा का केंद्र है।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते देश में कोई भी गौवध करने की हिम्मत नहीं कर सकता।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित Kumar सिंह ने कहा कि “सबकी माता गौ माता है।” उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में गौ माता सुरक्षित हैं। रोहित कुमार सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्हें देश विरोधी बताया। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के नेता हुमायूं कबीर को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि वे गौ माता की तरफ देखने की भी कोशिश न करें। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य आतिफ रशीद, वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टैग्स