ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगने 6 जून को अमेरिका से दिल्ली पहुंचेंगे अभिजीत दीपके, बड़े आंदोलन की तैयारी में कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत लौटकर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने परीक्षा संबंधी विवादों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समर्थकों से आंदोलन में शा

दिल्ली न्यूज
धर्मेन्द्र प्रधान से मांगा जाएगा इस्तीफा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Cockroach Janata Party:सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) अब कथित तौर पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की तैयारी कर रही है। इस अभियान के संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की है कि वह 6 जून को अमेरिका से भारत लौटेंगे और दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके साथ जुड़ने की अपील की है। 


उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आवाज उठाना चाहते हैं। अभिजीत दीपके ने कहा कि मैंने इंडिया वापस लौटने का फैसला लिया है । मैं अपने देश अपने घर इंडिया वापस आ रहा हूं, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए भारत आ लौट रहा हूं। पूरे देश में छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है, किसी ना किसी को तो नीट पेपर लीक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देनी चाहिए। ऐसा कब तक चलेगा, अब वक्त आ चुका है हम सबको साथ आना होगा और धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे के लिए आवाज उठाना होगा। 6 जून शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। दिल्ली के जंतर मंतर पर शातिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा और  नीट पेपर लीक मामले में धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफे की मांग की जाएगी। हम कब तक डरकर रहेंगे। जब आज हम कुछ नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा?  


उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें। अगर हम मिलकर आवाज उठाएंगे तो हमारी बात जरूर सुनी जाएगी। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन करना चाहते हैं। उनका दावा है कि इन घटनाओं ने देशभर के छात्रों में असंतोष और चिंता पैदा की है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रमुख मुद्दा रहेगा।


कौन हैं अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके वर्तमान में अमेरिका में रह रहे हैं और सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से एक डिजिटल अभियान शुरू किया है, जिसे बड़ी संख्या में युवाओं का समर्थन मिल रहा है।


क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'?

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान के रूप में शुरू हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की युवाओं और "कॉकरोच" से जुड़ी एक टिप्पणी के बाद यह अभियान चर्चा में आया। अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और युवाओं की आवाज को मंच देने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की।


सोशल मीडिया पर CJP को तेजी से लोकप्रियता मिली है। इंस्टाग्राम पर इसके 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि लाखों लोग इससे जुड़ने में रुचि जता चुके हैं। अब सभी की नजरें 6 जून पर टिकी हैं, जब अभिजीत दीपके भारत पहुंचकर अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन की शुरुआत करने की कोशिश करेंगे।

टैग्स