ब्रेकिंग
ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत, तीन घायल; हादसे के बाद परिजनों में पसरा मातम✦सम्राट कैबिनेट की बैठक में 23 एजेंडों पर मुहर, PM मोदी के 25 साल के कार्यकाल की CM ने की चर्चा✦लाखों अभ्यर्थियों को झटका... BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा फिर स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट✦नाइटी पहनकर एंबुलेंस से पहुंचे चोर, गैस कटर से SBI ATM काटकर कैश लेकर फरार, वायरल CCTV फुटेज देखिये✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 23 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

सीएम भगवंत मान की शादी आज, केजरीवाल समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगे शामिल

DESK: पंजाब के लिए आज का दिन काफी ख़ास होने वाला है। पंजाब के मुख्यमंत्री आज यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा की बात की हो रही है कि सीएम भगवंत म

सीएम भगवंत मान की शादी आज, केजरीवाल समेत कई दिग्गज हस्तियां होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

DESK: पंजाब के लिए आज का दिन काफी ख़ास होने वाला है। पंजाब के मुख्यमंत्री आज यानी गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा की बात की हो रही है कि सीएम भगवंत मान की दुल्हनिया गुरप्रीत कौर कौन हैं, तो आपको बता दें कि गुरप्रीत कौर एक डॉक्टर हैं, जो आज सीएम भगवंत मान के साथ सात फेरे लेंगी। ये शादी काफी ख़ास होने जा रही है। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे। दोपहर 12 बजे वे चंडीगढ़ में शादी करेंगे। 


आपको बता दें कि भगवंत मान ने पहली शादी इंदरप्रीत कौर से की थी। हालांकि इनके रिश्ते के बीच साल 2015 में ही दरार आ गया था, जिसके बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग हो गये थे। तलाक के बाद उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत दोनों बच्चों संग अमेरिका चली गईं थी। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का सीरत है। 


अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं। इस बार उनकी शादी गुरप्रीत कौर से हो रही है, जो एक डॉक्टर हैं। पहली पत्नी से डाइवोर्स के बाद भगवंत मान ने अपने फेसबुक के माध्यम से कहा था, 'मुझे अपने दो परिवारों में से किसी एक को चुनना था। मैंने पंजाब को चुना।' इस बात की चर्चा भी खूब हुई थी कि पंजाब के लिए भगवंत मान ने अपने परिवार को नहीं चुना। अब वह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। 

टैग्स