ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर: 14 नक्सली ढेर, 20 साथियों के साथ मोस्ट वांटेड देवा बारसे ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में 14 नक्सली मारे गए। दबाव में आकर मोस्ट वांटेड नक्सली देवा बारसे ने 20 नक्सलियों के साथ हैदराबाद में सरेंडर किया।

छत्तीसगढ़
नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने आज शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया।  इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुकमा में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गये। नक्सलियों के शव के साथ-साथ हथियार बरामद किया गया है। 


वही सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से घबराकर छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली और स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर देवा बारसे ने हैदराबाद में सरेंडर कर दिया। देवा के ऐसा करते ही 20 और नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। दो अलग-अलग इलाके में नक्सलियों को मार गिराया गया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों के होने की जानकारी मिलने के बाद डीआरजी की टीम को रवाना किया गया। सुरक्षा कर्मियों को देखते हुए शनिवार की सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। 


जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा कर्मियों ने भी गोली दागी और 12 नक्सलियों को मार गिराया। वही दूसरी कार्रवाई बीजापुर में की गयी। जहां सुरक्षाबलों को माओवादियों की मौजूदगी की इनपुट मिली थी। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के  जवानों ने सर्च ऑपरेशन कर रही थी तभी शनिवार की सुबह नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अहले सुबह 5 बजे हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सलियों का एरिया कमेटी मेंबर और दूसरा नक्सली जिस पर 8 लाख का ईनाम घोषित था, इन दोनों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। 


बता दें कि इससे पूर्व 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। जिसमें एक करोड़ से ज्यादा का इनामी नक्सली गणेश उईके भी शामिल था। दो महिला नक्सली भी मारी गयी थी। इस दौरान हथियार भी बरामद किया गया था।

टैग्स