ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

ड्राइविंग सीखते वक्त 15 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

Nagpur News: नागपुर में ड्राइविंग सीखने के दौरान एक कार 15 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इस हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत हुई है।

Nagpur News
3 युवकों की दर्दनाक मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में ड्राइविंग सीखने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां ड्राइविंग सीखने के दौरान एक कार 15 फीट गहरे कुएं में गिर गई। दुर्घटना के समय कार में तीन युवक बैठे थे, जिनमें से एक ड्राइविंग सीख रहा था। कार की गति इतनी तेज थी कि वह कुएं की दीवार तोड़ते हुए उसमें जा गिरी।


घटना जिले के बुट्टीबोरी एमआईडीसी क्षेत्र के बालभारती मैदान की है। बताया जा रहा है कि कार कुएं में जा गिरी और पूरी तरह डूब गई। हादसे में कार में सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। वहीं इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में मातम फैला है।  मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में तीन युवक बैठे थे, जिनमें से एक ड्राइविंग सीख रहा था।


कार की गति इतनी तेज थी कि वे उस पर से कंट्रोल खो बैठे और कार सड़क के पास एक खुले कुएं में जा गिरी। कुएं की गहराई करीब 15 फीट थी, जिससे कार और उसमें तीनों युवक डूब गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार को कुएं से बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों युवकों की जान जा चुकी थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता