ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, पार्टी के नेता पद को भी छोड़ा

canada pm resign: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के नेता पद को भी उन्होंने छोड़ दिया है। व्यक्तिगत आलोचनाओं के बीच उन्होंने यह फै

INTERNATIONAL
PM ट्रूडो का इस्तीफा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

canada pm resign: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के नेता पद को भी उन्होंने छोड़ दिया है। व्यक्तिगत आलोचनाओं के बीच उन्होंने यह फैसला लिया है। खुद ट्रूडो ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। 


कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का कार्यकाल अक्टूबर तक था लेकिन इससे उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे के बाद अब जल्द चुनाव हो सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। उन्होंने बताया कि संसद की कार्यवाही 24 मार्च तक स्थगित रहेगा। जब तक नया नेता नहीं चुन लिया जाता तब तक वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। 


सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता के रूप में भी जस्टिन ट्रूडो ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। ओटावा में 53 साल के जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश अगले चुनाव में एक वास्तविक विकल्प का हकदार है। यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया है कि अगर मुझे आंतरिक लड़ाई लड़नी पड़ रही है, तो मैं उस चुनाव में सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता। एक नया प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी का नेता अगले चुनाव में अपने मूल्यों और आदर्शों को लेकर जाएगा. मैं आने वाले महीनों में इस प्रक्रिया को देखने के लिए उत्साहित हूं।

टैग्स