ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Budget 2025 : आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत, जानें निर्मला सीतारमण के तरफ से बजट पेश करने का समय व तारीख

Budget 2025 : भारत का आम बजट कब पेश होगा। जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस समय पेश करेंगी भारत का यूनियन बजट....

Budget 2025
Budget 2025
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए एक फरवरी को बजट पेश करेंगी। इससे पहले आज यानी शुक्रवार को 2024-25 की आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। केंद्रीय बजट से पहले संसद में पेश होने वाली आर्थिक समीक्षा सुधारों और विकास का खाका  प्रदान करती है।


जानकारी हो कि वित्त मंत्री शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। बजट सत्र शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा भाग 10 मार्च को शुरू होगा और सत्र चार अप्रैल को समाप्त होगा।


मालूम हो कि, इस बार वित्त मंत्री 1 फरवरी (शनिवार) को मोदी सरकार 3.0 का दूसरा यूनियन बजट पेश करेंगी। हमेशा की तरह बजट को संसद पटल पर रखा जाएगा और सुबह 11 बजे वित्त मंत्री का संबोधन शुरु हो जाएगा। बजट 2025 को आप मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर लाइव देख सकेंगे। Budget 2025 को संसद, दूरदर्शन और संसद टीवी के आधिकारिक चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा सरकार के विभिन्न ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और X (Twitter)अकाउंट पर भी बजट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।


बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट होगा। पिछला बजट लोकसभा चुनाव के बाद 23 जुलाई 2024 को पेश किया गया था। देश के बजट को लेकर लगातार लोगों में उत्साह बना हुआ है और Google Search Trends में भी ‘budget 2025 date’ लगातार ट्रेंड कर रहा है।आर्थिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट,सोशल वेलफेयर प्रोग्राम और टैक्स रिफॉर्म जैसे सेक्टर पर फोकस किया जा सकता है।