ब्रेकिंग
कटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभार

गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद फ्रिज में छिपायी लाश, शादी का दबाव बनाने पर मौत के घाट उतारा

अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लीव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तब प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। गला घोंटकर हत्या के बाद शव को फ्रिज के अंदर छिपा दिया। 10 महीने बाद फ्रिंज के बंद होने के बाद सामने आया मामला।

CRIME
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Girl friend Murder:  मध्य प्रदेश के देवास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसके शव को फ्रिज में छुपा दिया। यह घटना बैंक नोट प्रेस पुलिस थाना क्षेत्र के वृंदावन धाम कॉलोनी के मकान नंबर 128 की है। यहाँ एक घर के फ्रिज में 30 वर्षीय पिंकी नामक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया।


पुलिस जाँच में पता चला कि पिंकी अपने बॉयफ्रेंड संजय पाटीदार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। जब पिंकी ने संजय पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने अपने दोस्त विनोद के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को चालू फ्रिज में छिपा दिया।


इस घटना का खुलासा लगभग 10 महीने बाद तब हुआ जब बिजली बंद होने के कारण फ्रिज ने काम करना बंद कर दिया और घर से बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचित किया, जिसके बाद मामले का पता चला। फ्रिज खोलने पर पिंकी का शव मिला।


जाँच में यह भी पता चला कि उज्जैन का रहने वाला संजय जुलाई 2023 से पिंकी के साथ इस घर में लिव-इन में रह रहा था। जून 2024 में संजय ने मकान खाली कर दिया था, लेकिन दो कमरों को खाली नहीं किया था और उनका किराया ऑनलाइन मकान मालिक को भेजता रहता था। पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब बिजली बंद होने से फ्रिज बंद हो गया। पुलिस का मानना है कि पिंकी की हत्या जून 2024 में की गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।