ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

ADR REPORT : जानिए कौन हैं देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री, लिस्ट में ममता दीदी का नाम भी शामिल

ADR REPORT : चंद्रबाबू नायडू के पास हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में कोई शेयर नहीं है। दूध और डेरी उत्पादों की खुदरा विक्रेता इस कंपनी की स्थापना 1992 में केवल 7,000 रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ की गई थी।

ADR REPORT
ADR REPORT
© file photobiz-richest-cm-out-of-30-only-2-chief-mi
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

ADR REPORT : एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफा‌र्म्स (एडीआर) के तरफ से देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि किनके पास सबसे कम संपत्ति है।  इसके साथ ही उनके पास पैसे आने के साधन के बारे में भी जानकारी दी गई है। तो आइए जानते हैं कि लिस्ट में किनका नाम शामिल है। 


दरअसल, एडीआर की वार्षिक सूची में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर शीर्ष पर हैं। उनकी 931 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति का अधिकांश हिस्सा उनके परिवार की डेरी रिटेल कंपनी हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में हिस्सेदारी से आता है। 33 वर्ष पहले इसकी स्थापना उन्होंने बिना किसी सरकारी सहायता के की थी।


इसके साथ ही चंद्रबाबू नायडू के पास हेरिटेज फूड्स लिमिटेड में कोई शेयर नहीं है। दूध और डेरी उत्पादों की खुदरा विक्रेता इस कंपनी की स्थापना 1992 में केवल 7,000 रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ की गई थी। 1994 में यह शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई थी। चंद्रबाबू की पत्नी भुवनेश्वरी नारा के पास 24.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे चंद्रबाबू की संपत्ति में गिना जाता है।


वहीं, ADR की रिपोर्ट के अनुसार भारत में सिर्फ 2 अरबपति मुख्यमंत्री हैं। एक अरबपति सीएम दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश से आते हैं तो दूसरे अरबपति मुख्यमंत्री पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश से आते हैं। चंद्रबाबू नायडू और पेमा खांडू अरबपतियों की लिस्ट में आते हैं। इनकी नेटवर्थ के आगे बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी फेल हो जाएं।


जबकि, सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। उन्होंने 332.56 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। उनकी चल संपत्ति 165 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 167 करोड़ रुपये के बीच लगभग बराबर-बराबर बंटी हुई है। भारत के तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास पास कुल 51 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 21 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1.54 करोड़ रुपये है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम योगी से थोड़ा सा आगे हैं। नीतीश के पास 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पंजाब के सीएम भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ रुपये है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के पास 1.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के पास 3.80 करोड़ रुपये की संपत्ति है।


इधर, ADR के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब हैं, जिनकी संपत्ति लगभग ₹15 लाख है। भवानीपुर उपचुनाव के लिए उनके हलफनामे में ₹69,000 नकद, ₹13.5 लाख का बैंक बैलेंस और अन्य छोटी बचत दिखाई गई हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल मिलाकर 1,632 करोड़ रुपये की संपत्ति है, यानी प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। रुपये के लिहाज से दो मुख्यमंत्री (7%) अरबपति हैं।