ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

TMC MLA Arrested: छापेमारी के बीच दीवार फांदकर भागे TMC विधायक, ED की टीम ने खदेड़कर दबोचा

TMC MLA Arrested: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में तृणमूल कांग्रेस विधायक जीवन कृष्ण साहा को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। दीवार कूदकर भागने की कोशिश करते वक्त उन्हें खेत से पकड़ा गया।

TMC MLA Arrested
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

TMC MLA Arrested: शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही ED ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के विधायक जीवन कृष्ण साहा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस समय हुई जब ED की टीम मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके घर पर छापेमारी करने पहुंची और विधायक ने दीवार कूदकर फरार होने की कोशिश की। टीम ने उन्हें पास के खेत से दौड़ाकर पकड़ लिया।


ED अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के वक्त साहा के कपड़े और शरीर मिट्टी से सने हुए थे। इसके अलावा, उन्होंने छापेमारी के दौरान सबूत नष्ट करने की कोशिश करते हुए अपना मोबाइल फोन घर के पास स्थित एक तालाब में फेंक दिया हालांकि, टीम ने तालाब से उनके दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिन्हें अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।


अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बिरभूम जिले के एक व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई, जिसने शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े लेन-देन का खुलासा किया था। यह व्यक्ति ED टीम के साथ विधायक साहा के घर भी पहुंचा था। फिलहाल ED की टीमें मुर्शिदाबाद स्थित उनके आवास के अलावा रघुनाथगंज में उनके ससुराल और बिरभूम जिले में उनके पर्सनल असिस्टेंट के घर पर भी छापेमारी कर रही हैं। एजेंसी ने बताया कि विधायक से लगातार पूछताछ की जा रही है और उन्हें कोलकाता ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा।


बता दें कि इससे पहले भी जीवन कृष्ण साहा और उनके परिवार से इस घोटाले के सिलसिले में पूछताछ हो चुकी है। अप्रैल 2023 में CBI ने उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया था और मई 2023 में उन्हें जमानत मिली थी। इस घोटाले में जहां ED मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है, वहीं CBI आपराधिक कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता