ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

TEJASHWI YADAV : इंजिनियर विनोद राय मामले में तेजस्वी का बड़ा दावा,कहा - दो मंत्रियों की लड़ाई के कारण पड़ी EOU की रेड

TEJASHWI YADAV : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर ने 10 करोड़ रुपये जलाए। एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार का बिहार में यह आलम है कि अरबों रुपए की बंदरबांट में दो बड़े मंत्रियों के हुए मनमुटाव में एक ने ईओयू से

TEJASHWI YADAV
TEJASHWI YADAV
© TEJASHWI YADAV
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

TEJASHWI YADAV :  बिहार के अंदर आए दिन कोई न कोई ऐसा मामला निकल कर सामने आ ही रहा है जिसमें गलत तरीके से पैसा बनाने की बात का जिक्र होता है। ऐसे में ताजा मामला ग्रामीण कार्य विभाग के एक कर्मी से जुड़ा हुआ सामने आया। जहां विभाग के एक इंजिनियर ने जमकर काले धन जमा किए और उसके बाद जब एक्शन होने की बारी आई तो उनकी पत्नी ने पैसे में ही आग लगा डाला। अब इन्हीं मुद्दों पर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। 


बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर ने 10 करोड़ रुपये जलाए। एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार का बिहार में यह आलम है कि अरबों रुपए की बंदरबांट में दो बड़े मंत्रियों के हुए मनमुटाव में एक ने ईओयू से इंजीनियर के यहां छापा मरवा दिया। सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा, ''जब ईओयू गेट पर पहुंची, दरवाजा खोलने में घंटों लगे लेकिन तब तक अंदर रखे 10 करोड़ रुपए जला दिए गए। जले हुए नोटों की राख से पाइप बंद हो गए। तब बचे-खुचे नोट बरामद हुए। पूरा बिहार जानता है कि ग्रामीण कार्य विभाग का कौन मंत्री है। आजकल उस विभाग की काली कमाई से वे हेलिकॉप्टर से उड़ रहे हैं।'


मालूम हो कि, इओयू की टीम को जब इंजिनियर के घर पहुंची थी तो उनकी पत्नी बबली राय ने रात डेढ़ बजे से सुबह छह बजे तक गेट पर ही रोके रखा था। फोन पर बात करने के बाद उसने नोटों को जलाया था। इसके बाद इस मामले में बबली राय की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। वहीं, इंजीनियर को रिमांड पर सोमवार को लेने की तैयारी है। 


इधर, इसको लेकर प्रारंभिक पूछताछ में अभियंता से जो जानकारियां हासिल हुई हैं उनके आधार पर अब ईओयू की नजरें अब अभियंता के पैतृक जिले समस्तीपुर और उनके पदस्थापन स्थल पर है। गिरफ्तार अभियंता ने जिलों में अभियंताओं के सफेदपोश व ठेकेदारों के साथ गठजोड़ की जानकारी दी थी। इसके बाद ईओयू की गठित दो अलग-अलग टीम इन जिलों में संभावितों से पूछताछ कर सूचनाओं के सत्यापन में जुट गई है।