ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

ड्राइवर के साथ घिनौनी करतूत: गाड़ी चलाने के मना करने पर जमकर पीटा, शराब के साथ-साथ जबरन पिलाई पेशाब

3 युवकों ने दलित ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा और जबरन पेशाब पिलाया। घटना के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार। पुलिस ने SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

BHOPAL
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां गाड़ी चलाने से मना करने पर तीन युवकों ने ड्राइवर को बंधक बना लिया और बड़े ही बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो उसे पेशाब पिलाने की घिनौनी हरकत की। जिस दिन लोग दिवाली मना रहे थे और आतिशबाजी कर रहे थे उसी रात यह घिनौनी हरकत की गयी।


घटना मध्य प्रदेश के भिंड की है। जहां घटना के संबंध में पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और पहले दतावली गांव के सोनू बरुआ की बोलेरो चलाता था। कुछ दिन पहले उसने गाड़ी चलाना बंद कर दिया था और ग्वालियर के दीनदयाल नगर में अपने ससुराल में रह रहा था। सोमवार की रात सोनू बरुआ अपने दो साथियों दतावली के आलोक पाठक और भिंड निवासी छोटू ओझा के साथ ग्वालियर पहुंचा था। तीनों ने पीड़ित को जबरन कार में बैठाया और भिंड के सुरपुरा गांव ले गए।


वहाँ पहुँचकर तीनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। जबरन शराब पिलाई और पेशाब भी पिलाया। पीड़ित की हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़कर तीनों फरार हो गए। बाद में युवक ने अपने परिजनों को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे भिंड के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।


एएसपी संजीव पाठक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मारपीट, बंधक बनाने और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोनू बरुआ और आलोक पाठक पुलिस हिरासत में हैं, जबकि तीसरा आरोपी छोटू ओझा फरार है। अधिकारियों ने बताया कि “पीड़ित को पेशाब पिलाने” वाले आरोप की जांच की जा रही है, और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।