ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

सरकारी हॉस्पिटल में लगी आग, ICU में भर्ती 10 बच्चों की मौत

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है. भंडारा में सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है. इस हादसे में 7 बच्चों को बचा लिया गया है. <

सरकारी हॉस्पिटल में लगी आग, ICU में भर्ती 10 बच्चों की मौत
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है. भंडारा में सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई है. इस हादसे में 7 बच्चों को बचा लिया गया है. 

सभी बच्चे आईसीयू में थे भर्ती

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आईसीयू में भर्ती थे. आईसीयू में कुल 17 बच्चे थे, लेकिन इस दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से बच्चों के वार्ड में आग लग गई. देखते ही देखते धुंआ भर गया. किसी तरह से हॉस्पिटल की नर्सों ने 7 बच्चे को बचा लिया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिन बच्चों की मौत इस घटना में हुई है उसमें किसी की उम्र एक दिन तो किसी की 3 माह तक थी. बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम हॉस्पिटल पहुंची और आग पर काबू पाया है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि किस वजह से आग लगी, लेकिन पहली नजर में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है.