ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका : ब्लास्ट में अबतक पांच लोगों की मौत : कई मजदूर झुलसे

DESK : खबर महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही है, जहां एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट की इस घटना में चार से पांच मजदूरों के मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग झुलस

बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका : ब्लास्ट में अबतक पांच लोगों की मौत : कई मजदूर झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : खबर महाराष्ट्र के नागपुर से आ रही है, जहां एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट की इस घटना में चार से पांच मजदूरों के मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक धमाना स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में यह ब्लास्ट की घटना हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि दूर तक लोगों ने उसकी आवाज सुनी। धमाके के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची हैं और फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है।


घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू नहीं पा सकी हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। फिलहाल धमाके के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं।