ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सौतन बनी सगी बहन, जीजा के साथ मंदिर में रचाई शादी, सदमे में दीदी ने किया सुसाइड

पति द्वारा सगी साली से मंदिर में शादी करने से आहत पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

UP
पति -पत्नी और वो का मामला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: जीजा और साली का रिश्ता मजाकिया होता है। मजाक में  ऐसा लोग कहते हैं साली होती है आधी घरवाली..लेकिन एक शख्स ने साली को पूरी घरवाली ही बना लिया। बड़ी बहन के रहते उसने साली को ऐसा डोरा डाला कि वो उसके वश में हो गयी और मंदिर में ले जाकर उसने सगी साली से शादी रचा ली लेकिन यह सदमा उसकी पत्नी नहीं बर्दाश्त कर सकी। पेड़ से लटककर उसने जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का है जो रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज मामला है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दरकिनार कर सगी साली से मंदिर में शादी कर ली। इस घटना से आहत पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


घटना रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के खानपुर शंभूदयाल गांव की है। गांव निवासी सुरेश चौहान की पत्नी ममता का शव शनिवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर एक आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका के परिजनों के अनुसार, ममता की शादी करीब छह वर्ष पहले सुरेश चौहान से हुई थी। शादी के दो साल बाद ही सुरेश अपनी साली को घर ले आया था, जो ममता की छोटी बहन थी। इसके बाद साली घर में ही रहने लगी और धीरे-धीरे उसके सुरेश से अवैध संबंध हो गए। सुरेश जब भी कहीं जाता, अपनी साली को साथ ले जाता था।


परिजनों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले सुरेश अपनी साली को साथ लेकर बाहर गया था। लगभग 10 दिन पहले उसने मंदिर में साली से शादी कर ली। इस शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे ममता गहरे सदमे में चली गई। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतका के मायका पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि ममता की हत्या दहेज के लिए की गई है। परिजनों का कहना है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है और दहेज हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।


थानाध्यक्ष अंकित त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के मायका पक्ष की ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर मिलने के बाद दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

टैग्स