ब्रेकिंग
हलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्री

Ayodhya Ram Mandir News: 700 करोड़ हुई राम मंदिर की सालाना आय, गोल्डन टेंपल, वैष्णो देवी मंदिर और शिरडी को छोड़ा पीछे

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या का राम मंदिर सालाना कमाई के मामले में देश का तीसरा मंदिर बन गया है। अब देश में सिर्फ दो मंदिर ऐसे हैं जो अयोध्या से आगे हैं।

Ayodhya Ram Mandir News
700 करोड़ हुई राम मंदिर की सालाना आय
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर ने नया रिकॉर्ड बनाया है। श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन रही रामनगरी रोजाना नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। राम मंदिर सालाना आय के मामले में देश का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर बन चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक अयोध्या में 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच चुके हैं। मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।


सालाना आय के मामले में राम मंदिर ने स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी और शिरडी के साईं मंदिर को पीछे छोड़ दिया है। सालाना आय के यह आंकड़े जनवरी 2024 से जनवरी 2025 के बीच है। रामनगरी में आ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से दान के सभी रिकॉर्ड टूट गये हैं। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। जिसके कारण राम मंदिर में हर दिन भारी भीड़ जुट रही है। राम मंदिर में रोजाना चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। ये सिलसिला मकर संक्रांति से ही चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के अनुसार ट्रस्ट के 10 दान काउंटर पर रोजाना 10 लाख रुपये रुपए से ज्यादा दान चढ़ावे के रूप में मिल रहे हैं।


आपको बता दें कि तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश 1500 से लेकर 1650 करोड़, पदनाभस्वामी स्वामी मंदिर केरल 750 से 800 करोड़ , स्वर्ण मंदिर पंजाब 650 करोड़, वैष्णो देवी मंदिर जम्मू एंड कश्मीर 600 करोड़, शिरडी साईं मंदिर महाराष्ट्र 500 करोड़, जगन्नाथ मंदिर पुरी उड़ीसा 400 करोड़, अक्षरधाम मंदिर नई दिल्ली 200 से 250 करोड़, सोमनाथ मंदिर गुजरात ने 150 से 200 करोड़ की सालाना कमाई की है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें