ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

इस IAS अधिकारी के वीडियो को 4 दिन में 25 मिलियन लोगों ने देखा, कभी अखिलेश ने कर दिया था सस्पेंड

DESK: यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह आज सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. आज वह ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह है कि अभिषेक एक्टिंग करने लगे हैं.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह आज सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. आज वह ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहे हैं. इसके पीछे की वजह है कि अभिषेक एक्टिंग करने लगे हैं. उनका डेब्यू वीडियो को 4 दिन में 25 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. जिसके बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. दिल तोड़ के म्यूजिक वीडियो में अभिषेक के अलावा जुबीन शाह और कशिश वोहरा ने भी काम है. लेकिन सबसे अधिक चर्चा अभिषेक की हो रही है. इस एलबम में आवाज बी प्राक ने दी है.


इस IAS अधिकारी के वीडियो को 4 दिन में 25 मिलियन लोगों ने देखा, कभी अखिलेश ने कर दिया था सस्पेंड


दिल्ली में हैं तैनात

अभिषेक यूपी के बाद प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली आए गए. दिल्ली में डिप्टी कमिश्रर के पद पर तैनात हैं. अभिषेक ने एक्टिंग को लेकर दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी विजय कुमार से परमिशन लिया है. अभिषेक के पिता भी आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं.


इस IAS अधिकारी के वीडियो को 4 दिन में 25 मिलियन लोगों ने देखा, कभी अखिलेश ने कर दिया था सस्पेंड


अभिषेक की पत्नी भी हैं फेमस आईएएस

अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं. जो अपने कामों को लेकर चर्चा में रहती है. खासकर यूपी में बालू और भू माफियाओं पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रही हैं. दुर्गा शक्ति नागपाल का भी बायोपिक काफी लंबे समय से फिल्म जगत में चर्चा का विषय रही है. 


अखिलेश यादव ने कर दिया था सस्पेंड

यूपी के सीएम रहने के दौरान अखिलेश यादव ने अभिषेक को सस्पेंड कर दिया था. अभिषेक ने एक स्कूल में दलित 55 साल के बुजुर्ग शिक्षक को अपमानित किया था. स्कूल में अभिषेक ने उठक बैठक कराया था. उस दौरान शिक्षक का बेटा भी मौजूद था और बेटे ने इसकी शिकायत की थी. जिसके बाद अखिलेश ने अभिषेक को सस्पेंड कर दिया था. फिर 2013 में वापस ले लिया गया था.