ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Acharya Satyendra Das: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन, 85 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Acharya Satyendra Das: इस वक्त की दुखद खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकलकर सामने आ रही है, जहां अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत

Acharya Satyendra Das
नहीं रहे आचार्य सत्येंद्र दास
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Acharya Satyendra Das:  इस वक्त की दुखद खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से निकलकर सामने आ रही है, जहां अयोध्या  राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया है। 85 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। 


जानकारी के मुताबिकत, बुधवार 12 फरवरी की देर रात अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बीते तीन फरवरी से ही अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।


पीजीआई की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया कि अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी ने आझ अंतिम सांस ली, उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू में भर्ती कराया गया था। आचार्य सत्येन्द्र दास के निधन से शोक की लहर है।


दिवंगत आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता