ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक अनिल झा वत्स के बनियान और शॉर्ट्स में सरकारी आवेदन पर हस्ताक्षर करने का वीडियो वायरल होने पर CM रेखा गुप्ता ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे महिलाओं का अपमान बताया।

दिल्ली न्यूज
विधायक का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NEW DELHI: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के किराड़ी विधायक अनिल झा वत्स की कड़ी आलोचना की। सोशल मीडिया पर वायरल आप विधायक के वीडियो को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ, जिसमें विधायक बनियान और शॉर्ट्स पहनकर सरकारी आवेदनों पर साइन करते दिख रहे हैं।


वायरल वीडियो में अनिल झा वत्स अपने क्षेत्र के लोगों और महिलाओं की मौजूदगी में कुर्सी पर पालथी मारकर बैठे दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह महिलाओं को आर्थिक सहायता देने से जुड़ी एक सरकारी योजना के आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर कर रहे थे। उनके सामने कई महिलाएं और अन्य लोग कतार में खड़े थे।


‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते’

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में इस वीडियो का जिक्र करते हुए विधायक के पहनावे और आचरण पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा, “जब महिलाएं किसी काम के सिलसिले में आपके पास आ रही हैं, तो कम से कम आपको मर्यादा में रहते हुए ठीक से कपड़े पहनने चाहिए।”


मुख्यमंत्री ने इस मामसे को महिलाओं का अपमान बताया और अनिल झा वत्स की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग करने लगी। उन्होंने विधायक पर सदन के भीतर अशोभनीय इशारे करने का आरोप भी लगाया।


विधायक ने आरोपों को किया खारिज

वहीं, आप विधायक अनिल झा वत्स ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने कोई गलत इशारा किया है तो उसका वीडियो सबूत पेश किया जाए।


अनिल झा ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। इसी कारण वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।