ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आप भी करते हैं इन दवाईयों का सेवन तो हो जाइए सावधान, क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं ये 49 दवाएं

DESK : क्या आप बीमार हैं और आप दवाई का सेवन करते हैं। तो यह लिस्ट देख लीजिए कहीं आप भी इन दवाईयों का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सितंबर मह

आप भी करते हैं इन दवाईयों का सेवन तो हो जाइए सावधान, क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गईं ये 49 दवाएं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : क्या आप बीमार हैं और आप दवाई का सेवन करते हैं। तो यह लिस्ट देख लीजिए कहीं आप भी इन दवाईयों का सेवन तो नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सितंबर महीने की उन दवाओं की लिस्ट जारी की है, जोकि क्वालिटी टेस्ट में फेल निकली हैं। लगभग हर महीने सीएसडीओ अपनी वेबसाइट पर इन दवाओं की लिस्ट जारी करता है। इसमें बताया जाता है कि जो दवा क्वालिटी टेस्ट में पास नहीं हो सकी है, वह किस मैन्यूफैक्चरर के पास बनी थी। इसमें कैल्शियम, एंटासिड समेत 49 दवाओं के नाम हैं।


लिस्ट में मेट्रोनिडाजोल जोकि हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड पिपंरी, पुणे से बनी है, वह भी फेल हुई है। इसके अलावा, डोमपेरिडॉन, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, निमेसुलाइड और पैरासिटामोल टैबलेट, कैल्शियम 500 मिलीग्राम और विटामिन डी3 250 आईयू टैबलेट आईपी, लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स, ग्लिमेपिराइड टैबलेट, पैरासिटामोल पेड्रियाट्रिक ओरल सस्पेंशन आईपी टैबलेट समेत तमाम अन्य दवाओं के नाम शामिल हैं।


सीडीएससीओ की लिस्ट में अन्य दवाओं के नाम- पाइपरसिलिन और टैजोबैक्टम इंजेक्शन आईपी, मिथाइलकोबालामिन इंजेक्शन 2500 एमसीजी (नूरोफेंस 2500 इंजेक्शन), डेक्सट्रोमेथॉर्फ ए हाइड्रोब्रोमाइड, क्लोरफेनिरामाइन ई मैलेट और फेनिलफ्रीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप आदि दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, सेटिरिजिन डाइहाइड्रोक्लोराइड सिरप (सिट्रिजपी) भी क्वालिटी फेल वाली दवाओं की लिस्ट में है।


इसी तरह पिछले महीने भी सीडीएससीओ ने अगस्त महीने की लिस्ट जारी की थी, जिसमें बुखार में खाई जाने वाली पैरासिटामॉल समेत 52 दवाओं के नाम थे। इसमें कैल्शियम, विटामिन डी, एंटी डायबिटीज आदि की दवाओं के भी नाम शामिल थे।