ब्रेकिंग
First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर, खुद बताया सीएम से क्यों मिले? ✦बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति, मंगल पांडेय ने बताया ऐतिहासिक पहल✦नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों की अब खैर नहीं! पटना में 3 वाटर प्लांट के लाइसेंस निलंबित, त्योहारों के बाद भी जारी रहेगी मिलावटखोरों पर कार्रवाई✦मधुबनी में ASI की मौत पर बड़ा खुलासा, बोरे में शव मिलने की खबर पर SSP ने तोड़ी चुप्पी; हत्या का केस दर्ज, DNA टेस्ट से खुलेगा राज!

15 दिनों के अंदर दिल्ली में दूसरा बड़ा अग्निकांड, कपड़े के गोदाम में आग लगने से 9 लोग जिंदा जले

DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां एक बार फिर से बड़ा अग्निकांड हुआ है. किराड़ी इलाके में कपड़े की एक गोदाम में भीषण आग लग गई है. इन्द्र इन्क्लेव में

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां एक बार फिर से बड़ा अग्निकांड हुआ है. किराड़ी इलाके में कपड़े की एक गोदाम में भीषण आग लग गई है. इन्द्र इन्क्लेव में हुए इस हादसे में नौ लोगों की जलकर मौत हो गई है जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं.


ख़बरों के मुताबिक ये आग देर रात साढ़े बारह बजे इमारत के फर्स्ट फ्लोर पर लगी. जिस समय आग लगी उस वक्त बिल्डिंग में लोग सो रहे थे. आग लगने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं चश्मदीदों के अनुसार मृतकों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी. चश्मदीदों के अनुसार चार मंजिला इस बिल्डिंग के निचले हिस्से में गोदाम है, जहां सबसे पहले आग लगी और एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ. मरने वाले और घायल सभी लोग ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे. आग लगने पर इन्हें भागने का भी मौका नहीं मिला. इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में भीषण आग लग थी, जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी.