ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

सहारनपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 9 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला

Saharanpur news: यूपी के सहारनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के मासूम की जान ले ली। कुत्तों ने मासूम के शरीर को नोच डाला।

Saharanpur news
आवारा कुत्तों ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Saharanpur news: यूपी के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के बच्चे को नोच डाला। कुत्तों का झुंड मासूम को खेत से घसीटकर झाड़ियों में ले गया और वहां उसके शरीर को नोच डाला। खूंखार कुत्तों ने मासूम के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह से नोच डाला।


आवारा कुत्तों के इस अटैक में मासूम बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर मनिहारान इलाके के इस्लामनगर में मंगलवार शाम को उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब बच्चे का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो सबके होश उड़ गए। आवारा कुत्ते 9 साल के बच्चे को बुरी तरह से नोच रहे थे। लोगों ने तुरंत कुत्तों को भगाया। लेकिन हमले के कारण बच्चा खून से लथपथ तड़प रहा था। आनन-फानन में खून से लथपथ बच्चे को कपड़े में लपेटकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि इस्लाम नगर निवासी मदन कश्यप का 9 साल का बेटा पुरुषोत्तम घर से खेत में लकड़ी चुनने गया था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते करीब 10 मिनट तक बच्चे को नोचते रहे। बच्चा खुद को बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आवारा कुत्तों ने उसे नहीं छोड़ा। जब तक लोग बच्चे को बचाने दौड़े तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता