ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

308 पहियों वाले ट्रक पर लोड होकर बेल्जियम से बिहार के रास्ते यूपी पहुंची कौन सी मशीन? देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश के चंदौली में 308 पहियों वाला विशालकाय ट्रक पहुंचते ही उसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक पर बेल्जियम से मंगाई गई भारी मशीन लदी है, जिसे उड़ीसा से झारखंड और बिहार होते हुए लखीमपुर खीरी ले जाया जा रहा है।

308 Wheel Truck
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश के चंदौली में नेशनल हाईवे-19 पर उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक भारी-भरकम मशीन लेकर पहुंचा। उड़ीसा से लखीमपुर खीरी जा रहे इस ट्रक और उस पर लदी मशीन को देखने के लिए सैकड़ों लोग सड़क पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने और ट्रक को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम को तैनात करना पड़ा।



बताया जा रहा है कि ट्रक पर लदी भारी मशीन बेल्जियम से मंगाई गई है। यह मशीन समुद्र के रास्ते बेल्जियम से उड़ीसा पहुंची थी, जहां से इसे सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी ले जाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी के कुंभी में बायोप्लास्टिक निर्माण के लिए एक प्लांट लगाया जा रहा है और इसी प्लांट में मशीन का इस्तेमाल किया जाना है।



विशालकाय ट्रक उड़ीसा से रवाना होकर झारखंड और बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ। जैसे ही ट्रक चंदौली पहुंचा, इसकी विशाल संरचना और 308 पहियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे-19 पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों में ट्रक और उस पर रखी मशीन को लेकर खासा कौतूहल नजर आया। कई लोगों ने बताया कि ट्रक के उड़ीसा से निकलने के बाद ही सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे थे। इसी वजह से जब ट्रक चंदौली पहुंचा तो लोग इसे देखने के लिए मौके पर पहुंच गए।



ट्रैफिक डिप्टी एसपी कृष्ण मुरारी शर्मा के मुताबिक, इस ट्रक में कुल 308 पहिए लगे हैं और यह उड़ीसा से झारखंड व बिहार होते हुए चंदौली पहुंचा है। यहां से इसे लखीमपुर खीरी भेजा जाना है। उन्होंने बताया कि विशाल ट्रक को जिले की सीमा से सुरक्षित तरीके से आगे निकालने की जिम्मेदारी ट्रैफिक विभाग को दी गई है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि रास्ते में यातायात को नियंत्रित किया जा सके और ट्रक को किसी तरह की परेशानी न हो।



इतने बड़े आकार के ट्रक को सड़क मार्ग से लखीमपुर तक पहुंचाना आसान नहीं है। ट्रक की ऊंचाई अधिक होने के कारण रास्ते में मौजूद फुट ओवरब्रिज, होर्डिंग्स और अन्य ऊंचाई वाले ढांचे बाधा बन रहे हैं। ट्रक के साथ चल रही टीम पहले से ही रास्ते में आने वाले अवरोधों को हटाने और रास्ता साफ करने का काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर होर्डिंग्स को ऊपर उठाने के लिए हाइड्रा मशीन और फुट ओवरब्रिज को ऊंचा करने के लिए बड़ी क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है।



चंदौली में एक फुट ओवरब्रिज को ट्रक के सुरक्षित गुजरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। ब्रिज के दोनों तरफ के हिस्सों को खोलकर बड़ी क्रेन की मदद से ऊपर उठाने की तैयारी की गई, ताकि भारी-भरकम ट्रक को उसके नीचे से निकाला जा सके। क्रेन ऑपरेटर के मुताबिक, ट्रक के वहां पहुंचने पर क्रेन की मदद से फुट ओवरब्रिज को ऊपर उठाया जाएगा और उसके बाद ट्रक को सुरक्षित तरीके से आगे निकाला जाएगा।



जानकारी के अनुसार, उड़ीसा से रवाना होने के बाद ट्रक के रास्ते में दो दर्जन से अधिक ऐसे अवरोध सामने आए हैं, जिन्हें हटाकर या अस्थायी रूप से ऊपर उठाकर ट्रक को आगे बढ़ाया गया है। वहीं, चंदौली से लखीमपुर खीरी तक के रास्ते में भी आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर इसी तरह के अवरोध मौजूद हैं।



इन अवरोधों को हटाने और ट्रक के सुरक्षित आवागमन की जिम्मेदारी संबंधित टीम को दी गई है। ट्रक के साथ चल रही टीम और ट्रैफिक पुलिस लगातार मार्ग की निगरानी कर रही है, ताकि मशीन को निर्धारित स्थान तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता