ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

‘22 जनवरी को मनाएं दीपावली, पूरा देश जगमग होना चाहिए’ देशवासियों से पीएम मोदी की अपील

DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इससे पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे और अयोध्या को रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सौगात दी है। पीएम न

‘22 जनवरी को मनाएं दीपावली, पूरा देश जगमग होना चाहिए’ देशवासियों से पीएम मोदी की अपील
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इससे पहले 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे और अयोध्या को रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सौगात दी है। पीएम ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन को अयोध्यावासियों को समर्पित किया. एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक रोड शो भी किया और फिर बटन दबाकर अयोध्या को एयरपोर्ट की सौगात दी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बड़ी अपील कर दी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि 140 करोड़ देशवासी से प्रार्थना कर रहा हूं कि आप 22 जनवरी को सभी अपने घरों में श्री राम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं। 22 जनवरी की शाम जगमग होनी चाहिए। पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है, ऐसे में अयोध्यावासी में यह उत्साह यह उमंग बहुत स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मैं भारत के मिट्टी के कण कण और जन जन का पुजारी हूं, मैं भी आपके तरह उतना ही उत्सुक हूं।


पीएम ने कहा कि हमें अपनी विरासत को पहचानना होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है। पीएम ने कहा कि एक समय था, जब इसी अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे और आज पक्का घर, सिर्फ रामलला को ही नहीं, बल्कि पक्का घर देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है। दुनिया में कोई भी देश हो अगर उसे विकास की नयी ऊंचाई पर पहुंचाना है तो उसे अपने विरासत को संभालना होगा।


पीएम मोदी ने कहा कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने की हर किसी की इच्छा है लेकिन लेकिन हर किसी का आना संभव नहीं है। इसलिए सभी राम भक्तों से आग्रह है कि वे 22 जनवरी को विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार अयोध्या आएं और 22 जनवरी को यहां आने का मन न बनाएं। जिन लोगों निमंत्रण दिया गया है, बस वही अयोध्या आएं, 23 तारीख के बाद यात्रा करना आसान हो जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या के लोगों से शहर स्वच्छ बनाने का आग्रह किया।