ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का महासैलाब, अब तक 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में माघ पूर्णिमा के पावन मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। महाकुंभ में आज 1 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक संगम में डुबकी लगाई है।

Mahakumbh 2025
आज 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने संगम में लगाई डुबकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: माघ पूर्णिमा के मौके पर महाकुंभ में आस्था का महासैलाब उमड़ पड़ा है। देर रात से संगम तट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। संगम तट के 10 किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। माघ पूर्णिमा के पावन मौके पर आज 1 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है।


माघ पूर्णिमा के स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा जोश है।  पूरे प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ है। संगम से 10 किमी तक चारों तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ है। प्रशासन के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। अनुमान है कि आज 2.5 करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। आज के अमृत स्नान पर हेलिकॉप्टर से 25 क्विंटल फूल श्रद्धालुओं पर बरसाए गए हैं। वहीं बात करें भीड़ की तो प्रयागराज जाने वाले रास्तों में भीषण जाम के बाद ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया गया है। शहर में वाहनों की एंट्री बंद है। मेला क्षेत्र में भी कोई भी वाहन नहीं चल रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। प्रशासन पार्किंग से शटल बसें चला रही हैं।


सुरक्षा के लिहाज से पूरे संगम क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, ताकि भीड़ न बढ़ पाए। ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है। भीड़ कंट्रोल के लिए पहली बार मेले में 15 जिलों के डीएम, 20 IAS और 85 PCS अफसर तैनात किए गए हैं। वहीं लखनऊ में सीएम योगी सुबह 4 बजे से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से महाकुंभ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता