ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

Voter Adhikar Yatra: राहुल -तेजस्वी पहुंचे गांधी मैदान, पटना में विपक्ष की ताकत का प्रदर्शन; वोटर अधिकार यात्रा का समापन

Voter Adhikar Yatra: बिहार में आज विपक्ष के नेता अपनी ताकत दिखाने वाले हैं। इसको लेकर भव्य तरीके से तैयारी भी की गई है। आज राजधानी पटना में पैदल यात्रा कर तेजस्वी और राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा का समापन करेंगे।

Voter Adhikar Yatra
Voter Adhikar Yatra
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Voter Adhikar Yatra: बिहार में आज विपक्ष के नेता अपनी ताकत दिखाने वाले हैं। इसको लेकर भव्य तरीके से तैयारी भी की गई है। आज राजधानी पटना में पैदल यात्रा कर तेजस्वी और राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा का समापन करेंगे। इसके बाद अब इस पुरे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर हर तरफ चर्चा जारी है। राजधानी की मुख्य सड़के पोस्टर से पटी हुई नजर आ रही है। 


जानकारी के अनुसार,कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी गांधी मैदान में मौजूद हैं। यहां पहले से ही महागठबंधन के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में वर्कर मौजूद हैं। गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे की ओर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम बढ़ता जा रहा है।


वहीं, दूसरी ओर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जाम में फंसे हैं। हेमंत सोरेन भी थोड़ी देर में गांधी मैदान में पहुंचेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ सुबह सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वो गांधी मैदान पहुंचे। 


इधर, आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि, एक बात स्पष्ट है कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है और भाजपा का असली चेहरा उजागर हो गया है... इस बार जनता खूंटा ठोक कर इन्हें बिहार से भगाने का काम करेगी और बिहार से पूरे देश में ये संदेश जाएगा। लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने वाले लोगों को करारा जवाब मिलेगा... बहुत ज्यादा जनसैलाब पूरी यात्रा के दौरान हमारे साथ खड़ा रहा। बिहार के लोगों का आशीर्वाद और समर्थन मिला। हम सभी लोगों के आभारी हैं।"