ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Rahul Gandhi : राहुल-तेजस्वी की पदयात्रा को पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर रोकी, सड़क पर शुरू हुआ नेताओं का संबोधन

Rahul Gandhi : बिहार में महागठबंधन का वोट अधिकारी यात्रा का अंतिम पड़ाव शुरू हो गया है। इस यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक एक विशाल रैली के साथ होना था।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Rahul Gandhi: बिहार में महागठबंधन का वोट अधिकारी यात्रा का अंतिम पड़ाव शुरू हो गया है। इस यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान से अंबेडकर पार्क तक एक विशाल रैली के साथ होना था। लेकिन  अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पटना पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर यात्रा को रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, इस पदयात्रा को रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा डाकबंगला चौराहे पर पदयात्रा को रोकने के बाद विपक्षी नेताओं ने यहीं पर अपना संबोधन शुरू कर दिया है। हालांकि,जिला प्रसाशन के तरफ से पहले ही इस यात्रा को डाकबंगला पर ही खत्म करने की बातें कही गई थी। इसके बाबजूद नियमों को ताख पर रखकर गांधी मैदान में तैयारी की गई थी। अब पुलिस ने मुस्तेदी से इन्हें यहीं डाकबंगला के पास रोक दिया है। 


बताया जा रहा है कि इस यात्रा में राहुल-तेजस्वी समेत इंडिया ब्लॉक के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ इंडिया गठबंधन के अन्य प्रमुख नेता, जिनमें तेजस्वी यादव (आरजेडी), हेमंत सोरेन (झारखंड मुख्यमंत्री), सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी), डी. राजा (सीपीआई), और दीपंकर भट्टाचार्य (सीपीआई-एमएल) शामिल है। 


आपको बताते चलें कि, 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई ये 16 दिवसीय, 1300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा, जिसने बिहार के 23 जिलों को कवर किया है। इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के खिलाफ जन जागरूकता पैदा करना है।