ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

Pm Modi Visit: मोतिहारी में PM मोदी का रोड-शो, CM नीतीश व दोनों डिप्टी सीएम हैं मौजूद,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंपारण के मोतिहारी में रोड शो कर रहे हैं। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद हैं। रोड शो के बाद गांधी मैदान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi Roadshow Bihar, PM Modi in Champaran, Motihari Rally, PM Modi Nitish Kumar, PM Modi Samrat Chaudhary, Gandhi Maidan Motihari, Bihar Development Projects, Modi Bihar Visit 2025
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Pm Modi Visit: प्रधानमंत्री मोदी का आज चंपारण में है. मोतिहारी में प्रधानमंत्री रोडशो कर रहे हैं. रोड शो के बाद गांधीमैदान में योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा शामिल हैं. 

पीएम के बिहार आगमन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है। सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रु॰ से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।  बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत है।  

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आपके द्वारा बिहार को आज एक बड़ी सौगात दी जा रही है। राज्य के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी।  आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार के हित में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन। बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे यह हमारा उद्देश्य है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता