ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

लोकसभा चुनाव 2024 : तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर प्रचार थमा : 7 मई को कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर रविवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। आगामी 7 मई को बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया

लोकसभा चुनाव 2024 : तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर प्रचार थमा : 7 मई को कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर रविवार को चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। आगामी 7 मई को बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में वोटिंग होगी। पांच लोकसभा क्षेत्र की जनता चुनाव मैदान में उतरे कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उम्मीदवारों ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने में जुट गए हैं।


तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में कुल 54 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 51 पुरुष और तीन महिला उम्मीदवार शामिल हैं। एनडीए की ओर से जदयू के तीन, बीजेपी के एक और चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के एक उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि महागठबंधन की ओर से राजद के तीन, भाकपा और मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं।


झंझारपुर सीट पर वीआईपी और जेडीयू उम्मीदवार की सीधी टक्कर है। जबकि सुपौल और मधेपुरा में आरजेडी और जेडीयू के बीच लड़ाई है। वहीं अररिया में बीजेपी और आरजेडी आमने-सामने हैं तो खगड़िया में पहली बार भाकपा और चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के बीच टक्कर है। पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 55 हजार से अधिक केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। जबकि बिहार पुलिस के साथ साथ 18 हजार से अधिक होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है।


झंझारपुर से जेडीयू के वर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल और वीआईपी के सुमन कुमार महासेठ के बीच मुख्य लड़ाई है। इस सीट से आरजेडी के बागी गुलाब यादव बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सुपौल में जेडीयू से वर्तमान सांसद दिलेश्वर कामत और आरजेडी के चंद्रहास चौपाल आमने-सामने हैं। मधेपुरा में जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव और आरजेडी के प्रो. चंद्रदीप के बीच टक्कर है। खगड़िया लोकसभा सीट पर भाकपा के संजय कुमार और लोजपा (रामविलास) के राजेश वर्मा मैदान में हैं।