ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले इंडी एलायंस की बड़ी बैठक : तेजस्वी और अखिलेश समेत यह नेता होंगे शामिल

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर अबतक छह चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। इसके बाद सातवें और अंतिम चरण का मतदान आगामी 1 जून को होना है। इसके बाद 4 जून को चुनावी नतीजों का एलान किया जाएग

लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले इंडी एलायंस की बड़ी बैठक : तेजस्वी और अखिलेश समेत यह नेता होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव को लेकर अबतक छह चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। इसके बाद सातवें और अंतिम चरण का मतदान आगामी 1 जून को होना है। इसके बाद 4 जून को चुनावी नतीजों का एलान किया जाएगा। ऐसे में रिजल्ट घोषित होने से पहले और सातवें चरण के मतदान के दिन इंडी एलायंस ने बड़ी बैठक बुलाई है। 


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगामी 1 जून को विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आगे की रणनीति और गठबंधन की मजबूती बनाए रखने को लेकर बातचीत की जाएगी। इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। 


मालूम हो कि 6 चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद विपक्षी गठबंधन यह दावा कर रही है कि उसे इस लोकसभा चुनाव में बड़े ही आसानी से बहुमत हासिल हो जाएगी। ऐसे में मतगणना से पहले या गठबंधन अपनी रणनीति तैयार करने में डटी हुई है। इस दौरान न सिर्फ मजबूती और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी बल्कि यह भी बताया जाएगा कि प्रचार के दौरान कहां किस तरह की समस्याएं देखने को मिली हैं और इसको लेकर आगे कैसे काम करना है।


बताते चलें कि 28 विपक्षी दलों ने मिलकर INDIA गठबंधन तैयार किया है। 6ठे चरण के मतदान के बाद ही कांग्रेस ने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गया है। साथ ही पार्टी ने INDIA के 350 से ज्यादा सीटें जीतने का भी दावा किया है। इधर, भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में NDA ने 400 पार का लक्ष्य रखा है।