ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

केजरीवाल की सुरक्षा में कटौती: पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटाई गई

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को मिली पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा ली गई है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आरोप है कि दिल्ली पुलिस के कहने पर जबरन अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा कम की गई है।

delhi police
सुरक्षा में कटौती
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

delhi political news: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में कटौती की गई है। पंजाब पुलिस के जवानों को उनकी सुरक्षा से हटा दिया गया है। केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को वापस पंजाब में बुलाया गया है। 


अब अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस नजर नहीं आएंगे। दिल्ली पुलिस ने इस बात की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को जेड प्लस की सुरक्षा दी गयी है। जिसमें 60 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में हमेशा तैनात रहते हैं। 


पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। वही आम आदमी पार्टी का प्रमुख होने की वजह से केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस की तैनाती की गयी थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पंजाब पुलिस के जवानों को वापस बुला लिया गया है।

टैग्स