ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

Delhi election 2025: चुनाव से पहले बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, किसने क्या कहा? जानिए

Delhi vidhan sabha election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का सिलसिला जारी है. नामांकन प्रक्रिया के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही अलग-अलग इलाकों में रैलियों का रेला दिखा. नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो जाएगी.

Delhi election 2025: चुनाव से पहले बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज, किसने क्या कहा? जानिए
User1
3 मिनट

Delhi vidhan sabha election 2025: दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है. चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी रैलियां निकाल रहे हैं. नामांकन प्रक्रिया के आखिरी चरण में पहुंचने के साथ ही गुरुवार को अलग-अलग इलाकों में रैलियों का रेला दिखा. वहीं नामांकन से पहले उम्मीदवार अपनी पार्टियों का बखान तो विरोधी दलों पर जमकर निशान साध रहे हैं. 

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, आज जंगपुरा विधानसभा सीट से मैंने नामांकन दाखिल किया है. जंगपुरा से विधायक चुने जाने पर मैं यहां की जनता का सुख-दुख में साथ दूं. उनके भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए योगदान करूं. इस भावना के साथ मैंने नामांकन दाखिल किया है. अरविंद केजरीवाल के पास गिनाने के लिए बहुत काम हैं. दिल्ली के लिए एक विज़न है. लेकिन कांग्रेस और भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल को गाली देने के अलावा न कोई विज़न है, न कोई नेता है.

वहीं करावल नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा, कार्यकर्ताओं और जनता में एक अद्भुत उत्साह है. 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में भगवा लहराएगा और करावल नगर में एक भव्य विजय भाजपा की होगी. हम पानी, बिजली, टूटी सड़क जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. अरविंद केजरीवाल ने 5 साल पहले कहा था कि अगर मैं यमुना साफ न करूं तो मुझे वोट नहीं दीजिएगा. दिल्ली की जनता उनकी इस बात का पूरा पालन करेगी. मोती नगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना ने कहा, मैं आज नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं. लोगों में जो जोश है, वो दिखाता है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार जा रही है और भाजपा आ रही है.

नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, मुझे बहुत निराशा है क्योंकि ये चुनाव दिल्ली के विकास और मुद्दों का था लेकिन यहां कोई मुफ्त चीजे और कोई मुफ्त सामग्रियां बांट रहा है. अगर इसी तरह चुनाव कराने हैं तो वोट क्यों कराया जा रहा है? दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष एवं बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र यादव ने कहा, एक्साइज पॉलिसी के चलते केजरीवाल लगातार जेल में रहे. आजकल ज़मानत पर बाहर हैं. हमने सोशल मीडिया पर CAG की एक रिपोर्ट देखी है, जिससे स्पष्ट है कि 2000 करोड़ का घोटाला हुआ है. ज़िम्मेदार कौन होगा? सभी साक्ष्य उनके खिलाफ जा रहे हैं, ये केजरीवाल और उनकी सरकार के लिए बहुत बड़ी परेशानी बनने जा रही है.