ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Delhi Election Result 2025: दिल्ली की वो 2 सीटें जो BJP ने नीतीश कुमार और चिराग पासवान की पार्टी के लिए छोड़ी थी, देखें वहां का रिजल्ट

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटें अपनी सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी थी, जिनमें बुराड़ी और देवली विधानसभा सीट शामिल है

Delhi Election Result 2025:
Delhi Election Result 2025:
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Delhi Election Result 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election Result) की मतगणना जारी है। यहां रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है और आम आदमी पार्टी जीत की रेस में काफी पीछे दिख रही है। दिल्ली की कई वीआईपी सीटों पर भी बीजेपी ने बढ़त बना ली है। लेकिन बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में दो सीट बुराड़ी (Burari Election Result) और देवली (Deoli Election Result) को अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ी थी। तो आइएअब जानते हैं आखिर इन सीटों पर जनता ने किस पर भरोसा जताया है। 


दरअसल, बुराड़ी विधानसभा सीट पर जेडीयू ने शैलेंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था। जबकि देवली सीट पर एलजेपी (रामविलास) के दीपक तंवर चुनावी मैदान में थे। अगर शुरुआती रुझानों में देखें तो दोनों सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। अभी जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक दोनों सीटों पर ही आप उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 


वहीं, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो आप के उम्मीदवार संजीव झा  ने बढ़त बना रखी है। वहीं, जेडीयू के शैलेंद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने मंगेश त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा इसके अलावा देवली सीट से आप उम्मीदवार प्रेम चौहान आगे चल रहे हैं जबकि एलजेपी के दीपक तंवर अभी पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा कांग्रेस ने राजेश चौहान को मैदान में उतारा है। 


आपको बता दें कि, बुराड़ी की सीट पहले भी आप के पास ही थी और AAP उम्मीदवार संजीव झा ने 139598 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। पिछली बार यहां जेडीयू के कैंडिडेट  शैलेंद्र कुमार को 51440 वोट मिले थे। अगर देवली की बात करें तो देवली से AAP उम्मीदवार प्रकाश जरवाल  ने 92575 वोटों के साथ इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं, BJP कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल को 52402 वोट मिले थे। 

संबंधित खबरें