ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Delhi Chunav 2025: मनोज तिवारी के दावे से बढ़ेगी अरविन्द केजरीवाल की टेंशन? ऐसा क्या कह दिया बीजेपी सांसद ने...

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत समय से इस इंतजार में थे कि पीएम मोदी कुछ कहें, उनकी गारंटी मिले, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया है तो उनकी गारंटी मतलब गारंटी पूरी होनी की गारंटी है.

Manoj Tiwari
Manoj Tiwari
© Google
User1
2 मिनट

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा के चु्नावी दंगल में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं. एक ओर जहां आम आदमी पार्टी (आप ) को फिर से सत्ता में लौटने की उम्मीद है वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी दावा कर रही है कि इस बार हम दिल्ली में बड़ा उलटफेर करेंगे. इस बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की ओर से दावा किया गया है कि हम इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटें जीत लें तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए. साथ ही उन्होंने मुस्लिम सीटों पर भी बड़ी बात कह दी.

मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत समय से इस इंतजार में थे कि पीएम मोदी कुछ कहें, उनकी गारंटी मिले, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह दिया है तो उनकी गारंटी मतलब गारंटी पूरी होनी की गारंटी है. पीएम मोदी की गारंटी के बाद अगर हम सारी मुस्लिम सीटें भी जीत लें तो आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है और भाजपा वही कहती है जो वह पूरा कर सकती है. साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया.