ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

चुनाव आयोग ने जारी किया 'इलेक्शन मित्र App', पोलिंग बूथ समेत इन चीजों की मिलेंगी जानकारियां

PATNA : राजधानी पटना में सातवें चरण में मतदान होना है। इसको लेकर मतदान की तारीख 1 जून तय की गयी है। ऐसे में इस चरण के चुनाव को लेकर जिला प्रसाशन काफी एक्टिव नजर आ रही है। ऐसे में अ

चुनाव आयोग ने जारी किया 'इलेक्शन मित्र App', पोलिंग बूथ समेत इन चीजों की मिलेंगी जानकारियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में सातवें चरण में मतदान होना है। इसको लेकर मतदान की तारीख 1 जून तय की गयी है। ऐसे में इस चरण के चुनाव को लेकर जिला प्रसाशन काफी एक्टिव नजर आ रही है। ऐसे में अब वोटरों को अधिक समस्या न उठाना पड़े इसको लेकर पटना जिला प्रशासन द्वारा विकसित ‘इलेक्शन मित्र ऐप’ एवं व्हाट्सऐप चैटबोट का शुभारंभ किया गया है। 


वहीं, इस ऐप के लॉन्च करने के बाद ‘इलेक्शन मित्र ऐप’ को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके मतदान संबंधी विभिन्न जानकारियों को प्राप्त किया जा सकता है। इसमें मतदान केंद्र की जानकारी, मतदान केंद्र तक पहुंचने का रास्ता, मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाएं, जिला नियंत्रण कक्ष/ वोटर हेल्पलाइन ऐप आदि की जानकारी उपलब्ध है। वहीं जिला प्रशासन पटना के व्हाट्सऐप चैटबोट (नंबर 7480888493) पर मतदाता Hi/ Hello टाइप कर के मतदान से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की। कहा कि इंटरपर्सनल कम्युनिकेशन- हरेक वोटर से एक-एक कर मिलकर उन्हें मतदान के प्रति प्रेरित करना, वोटर इऩ्फॉर्मेशन स्लिप का ससमय वितरण करना, सभी स्टेकहोल्डर्स को सक्रिय रूप से शामिल करना, डिजिटल एवं तकनीक का बेहतर उपयोग करना इत्यादि कार्य का़फी सराहनीय है।


यह आईटी युग है और इसके इस्तेमाल से मतदाताओं को जरूरी सहूलियत पहुंचाने का कार्य पटना कर रहा है। ऐप एवं चैटबोट पर सभी महत्वपूर्ण सूचना को मतदाताओं की सुविधा हेतु समेकित रूप से फीड किया गया है। क्यू मैनेजमेंट इस ऐप का यूनिक फीचर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम पटना शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि प्रशासन पटना मतदाताओं की हर आवश्यकता के प्रति सजग एवं तत्पर है। हरेक मतदाता सहज एवं सुगम ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए सारी व्यवस्था की गई है। ऐप एवं चैटबोट इसे एक नया आयाम देगा। ऐप के माध्यम से किसी भी व्यक्ति द्वारा मतदान के दिन पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की उपस्थित संख्या के बारे में रियल टाइम स्टेटस प्राप्त किया जा सकता है।