ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीरBihar Assembly Passes 13 Bills 2026: पेपर लीक गिरोह, जमीन माफिया पर CCA, पंचायतों को मिले नए अधिकारBihar Weather Alert: 23 जुलाई को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News : बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र से मांगे गए 7900 करोड़, बदल जाएगी स्कूलों की तस्वीरBihar Assembly Passes 13 Bills 2026: पेपर लीक गिरोह, जमीन माफिया पर CCA, पंचायतों को मिले नए अधिकारBihar Weather Alert: 23 जुलाई को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा ने बड़ा फैसला लेते हुए तारापुर सीट से अपने उम्मीदवार आशीष आनंद को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने एक उम्मीदवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। तारापुर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी आशीष आनंद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।


बसपा ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इस निर्णय की पुष्टि की। पार्टी ने स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि तारापुर सीट पर बसपा उम्मीदवार ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया है। हालांकि, बसपा ने इन खबरों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया।


दरअसल, कुछ दिन पहले तारापुर से बसपा उम्मीदवार आशीष आनंद ने सार्वजनिक रूप से बीजेपी प्रत्याशी सम्राट चौधरी का समर्थन किया था। बसपा नेतृत्व ने इसे पार्टी अनुशासन और विचारधारा के खिलाफ कदम बताया।


बसपा के प्रदेश कार्यालय सचिव गौतम प्रसाद खरवार ने बयान जारी करते हुए कहा कि “पार्टी सख्त अनुशासन और अपने सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करती है। किसी भी स्तर पर पार्टी के विरोध में या दूसरी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करना गंभीर अपराध माना जाएगा। इसी कारण बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर आशीष आनंद को तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।


पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया कि बसपा किसी भी परिस्थिति में भाजपा या एनडीए के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी का उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा करना है। जो भी व्यक्ति इस विचारधारा से भटकेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बसपा ने यह भी दोहराया कि वह बिहार विधानसभा चुनाव अकेले अपने बूते लड़ रही है।


Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता