ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

Bihar News: मांझी हैं नाराज..? डिप्टी CM सम्राट चौधरी पहुंच गए केंद्रीय मंत्री के घर, क्या हुई बातचीत....

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए सहयोगी और हम पार्टी संरक्षक जीतनराम मांझी से मुलाकात की. अमित शाह के सीतामढ़ी कार्यक्रम से दूरी बनाने के बाद हुई इस मुलाकात में सीट बंटवारे और विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति पर चर्चा हुई.

जीतनराम मांझी, सम्राट चौधरी, बिहार राजनीति, एनडीए, सीट बंटवारा, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, हम पार्टी, अमित शाह कार्यक्रम, बिहार न्यूज़
जीतनराम मांझी और सम्राट चौधरी की मुलाकात की तस्वीर
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: जीतनराम मांझी के आवास पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे. पटना स्थित मांझी के आवास पर पहुंचने के बाद तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए है. कहा जा रहा है कि जीतनराम मांझी इन दिनों बिहार एनडीए से नाराज चल रहे हैं. 8 अगस्त को सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम, जहां गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे थे, वहां से मांझी की गैरहाजिरी चर्चा का विषय बना हुआ है.  

मांझी-सम्राट की मुलाकात के क्या हैं मायने....

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज केंद्रीय मंत्री व एनडीए के सहयोगी जीतनराम मांझी से मुलाकात की है. मुलाकात सामान्य नहीं बल्कि खास है. अमित शाह के कार्यक्रम से जीतनराम मांझी की दूरी रही, सामने विधानसभा का चुनाव है. लिहाजा अगले ही दिन सम्राट चौधरी हम के संरक्षक जीतनराम मांझी के आवास पर पहुंच जाते हैं. दोनों नेताओं के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई. इस दौरान नीतीश कैबिनेट के मंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन भी मौजूद रहे. मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी बिना कुछ बोले चुपचाप निकल जाते हैं. 

आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा

बताया जा रहा है कि मांझी और सम्राट के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. सीट बंटवारे पर मंथन हुआ है. बता दें, जीतनराम मांझी इस बार विधानसभा सीटों को लेकर अड़े हुए हैं. वैसे तो डिमांड  40 सीटों की है,लेकिन 20 से कम लेने को तैयार नहीं है. कई बार जीतनराम मांझी कह चुके हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव वाली गलती नहीं दुहरायेंगे. बिहार में उनकी पार्टी का जनाधार है, उस हिसाब से हमें उचित प्रतिनिधित्व मिलनी चाहिए. 

मुलाकात के बाद क्या बोले संतोष सुमन....

मुलाकात के बाद हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि औपचारिक मुलाकात थी. कोई खास बात नहीं हुई. गया में प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम है, इसकी तैयारी को लेकर भी बातचीत हुई है. एनडीए में कोई नाराजगी नहीं है. समय पर सीट का बंटवारा हो जायेगा.