ब्रेकिंग
बिहार सरकार का बड़ा फैसला: जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा मुआवजा, परिजनों को 5 लाख रुपये तक की सहायता; नई नीति लागूCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....बिहार सरकार का बड़ा फैसला: जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा मुआवजा, परिजनों को 5 लाख रुपये तक की सहायता; नई नीति लागूCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 96.78% रहा फाइनल प्रतिशत; डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें नतीजेबिहार में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई जनसेवा एक्सप्रेस, इंजन क्षतिग्रस्तबिहार विधानसभा का मानसून सत्र: चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गेट पर होगी सघन जांच; पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक प्लानBihar News: भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, पटना में करोड़ों का घर...तीन फ्लैट के कागजात, अकूत संपत्ति का पता चला....

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के नतीजों से गदगद हुए अमित शाह, बोले- घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता का करारा जवाब

Bihar Election Result 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता का आभार जताया। शाह ने कहा कि बिहारवासियों ने घुसपैठियों और उन्हें बचाने वालों को करारा जवाब दिया है और मोदी सरकार की नीतियों पर विश्वास दिखाया है।

Bihar Election Result 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में काफी उत्साह देखा जा रहा है। एनडीए ने इस विधानसभा चुनाव में 2010 के रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला है। बीजेपी, जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को मिली सीटों से गठबंधन के सभी दल गदगद हो गए हैं।


इसी बीच बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि “बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है”।


अमित शाह ने आगे लिखा, “बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है”।


बता दें कि बिहार चुनाव में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धुंआधार रैलियां की और लोगों को बताया कि एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास के लिए हर वह काम कर रही है जो जरूरी है। इसके साथ ही साथ विपक्ष की हर उस चाल का भी बखूबी जवाब दिया, जिससे महागठबंधन लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश कर रहा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता