ब्रेकिंग
अचानक बीच में ही रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?Bihar News: दलाल 'रिशु श्री' से लाभ लेने वाले 2 अफसर हुए सस्पेंड...अब तीसरे IAS अधिकारी की बारी, सोमवार को एक और बड़े एक्शन की तैयारी...बिहार के दो उत्पाद की खास चर्चा...दोनों की क्या है विशेषता? 'मन की बात' में चर्चा करने पर CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार.. Bihar News : हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! पटना प्रशासन का बड़ा अभियान, 15 दिन में हटेंगे अवैध ढाबे और पार्किंगकपरपुरा रेलवे गुमटी पर श्रेय की लड़ाई, सांसद की मौजूदगी में जदयू विधायक और लोजपा जिलाध्यक्ष में तीखी नोकझोंकअचानक बीच में ही रोक दी गई केदारनाथ यात्रा, सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला?Bihar News: दलाल 'रिशु श्री' से लाभ लेने वाले 2 अफसर हुए सस्पेंड...अब तीसरे IAS अधिकारी की बारी, सोमवार को एक और बड़े एक्शन की तैयारी...बिहार के दो उत्पाद की खास चर्चा...दोनों की क्या है विशेषता? 'मन की बात' में चर्चा करने पर CM सम्राट ने PM मोदी का जताया आभार.. Bihar News : हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! पटना प्रशासन का बड़ा अभियान, 15 दिन में हटेंगे अवैध ढाबे और पार्किंगकपरपुरा रेलवे गुमटी पर श्रेय की लड़ाई, सांसद की मौजूदगी में जदयू विधायक और लोजपा जिलाध्यक्ष में तीखी नोकझोंक

Bihar Election 2025: सीतामढ़ी में वोटर्स को पार्टी का पंपलेट बांटने पर चुनाव आयोग सख्त, JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Election 2025: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर मतदाताओं को पार्टी पंपलेट बांटने का आरोप लगा। वीडियो वायरल होने के बाद पोलिंग एजेंट के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है। इस बीच सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में जेडीयू उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर मतदाताओं को पार्टी का पंपलेट बांटने का आरोप लगा। वीडियो वायरल होते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है और पोलिंग एजेंट के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है।


दरअसल, रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 270 पर मतदान के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जदयू प्रत्याशी पंकज मिश्रा के पोलिंग एजेंट गौतम कुमार पर मतदाताओं के बीच बैलेट पेपर (वोट पेपर) बांटने का आरोप लगा है। 


घटना की जानकारी मिलते ही जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंधिया मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर पोलिंग एजेंट को मतपत्र बांटते हुए पकड़ लिया। इसके बाद बूथ पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना चुनाव अधिकारियों को दी गई है। 


मौके पर पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे और पूरे मामले की जांच की है। जिला प्रशासन ने दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। अब चुनाव आयोग के निर्देश पर जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट गौतम कुमार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता