ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦Bihar News : नेपाल में भर बारिश से बिहार पर तबाही का साया! गंडक-कोसी-बागमती में भीषण बाढ़ का खतरा, 17 जिलों में हाई अलर्ट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव

Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले

Bihar Election 2025: सारण जिले के मांझी प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने बिहार के विकास कार्यों को गिनाते हुए जनता से एनडीए सरकार को फिर से मौका देने की अपील की।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: जेपी की धरती सारण जिले के मांझी प्रखंड के नरपलिया खेल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष मे एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख करते हुए जनता से फिर से समर्थन की अपील की। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार विकास की राह पर अग्रसर है और यह सब जनता के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी की सुविधाओं में हुए व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब बिहार पहले जैसा नहीं रहा। 


नीतीश कुमार ने जनता को 1990 के दशक की स्थिति याद दिलाई जब शाम होते ही लोग घरों में बंद हो जाते थे और भय का माहौल था। उन्होंने कहा कि उस दौर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने राज्य में शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गांव-गांव में सड़कें बनी हैं, हर घर तक बिजली और नल का जल पहुंच चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुए हैं और लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया गया है। 


उन्होंने जनता से अपील की कि वे राज्य के निरंतर विकास के लिए एनडीए सरकार को फिर से मजबूत करें। नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाना है ताकि युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता