ब्रेकिंग
Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦पटना के चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी में लगी भीषण आग, संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल कर्मियों की मुश्किलें✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦पटना के चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी में लगी भीषण आग, संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल कर्मियों की मुश्किलें✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज

Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...

जेडीयू की नई सूची ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को नीतीश संवाद कार्यक्रम के लिए मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी मिली है। आखिर पटना और मुंगेर की जगह उन्हें मुजफ्फरपुर क्यों भेजा गया?

Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में इन दिनों केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिछले कई महीनों से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा चल रही है कि क्या पार्टी में धीरे-धीरे ललन सिंह की भूमिका सीमित की जा रही है? क्या उन्हें पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जा रहा है? इन सवालों के बीच अब जेडीयू की ओर से जारी एक नए पत्र ने एक बार फिर सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है।


दरअसल, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से 13 नवंबर 2026 को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले सुशासन दिवस 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम के लिए बिहार के अलग-अलग जिलों में मुख्य वक्ताओं की सूची जारी की गई है। इस सूची में पार्टी के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में केंद्रीय मंत्री ललन कुमार सिंह का नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें उनके गृह राजनीतिक क्षेत्र मुंगेर या राजधानी पटना में जिम्मेदारी देने के बजाय मुजफ्फरपुर जिले में मुख्य वक्ता के तौर पर तैनात किया गया है। यही बात अब राजनीतिक चर्चाओं का विषय बन गई है।


दरअसल, ललन सिंह बिहार की राजनीति में लंबे समय से एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती रही है। संगठन से लेकर सरकार तक उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ऐसे में पार्टी के एक बड़े कार्यक्रम में उनकी जिम्मेदारी किस जिले में तय की जाती है, इस पर राजनीतिक नजरें टिकना स्वाभाविक है।


जेडीयू की ओर से जारी सूची में कई बड़े नेताओं को उनके राजनीतिक और संगठनात्मक प्रभाव वाले क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई है। उदाहरण के तौर पर पटना जिले में संजय कुमार झा और मंत्री निशांत को जिम्मेदारी दी गई है। मुंगेर में मंत्री सुनील कुमार को मुख्य वक्ता बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को सौंपी गई है। 


गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ललन सिंह को लेकर जेडीयू के भीतर भूमिका सिमित किए जाने कि चर्चाएं होती रही हैं। कभी पार्टी के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठते हैं तो कभी संगठन के भीतर उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक कयास लगाए जाते हैं। ऐसे में नई सूची सामने आने के बाद इन चर्चाओं को फिर से बल मिल गया है।


हालांकि, इस पूरे मामले का दूसरा पहलू भी है। ललन सिंह को पार्टी ने इस कार्यक्रम से बाहर नहीं रखा है, बल्कि उन्हें बिहार के एक महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि पार्टी नेतृत्व अभी भी उन्हें अपने प्रमुख चेहरों में शामिल कर रहा है।


फिलहाल, 24 नवंबर को होने वाले नीतीश संवाद कार्यक्रम पर सबकी नजरें रहेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि ललन सिंह मुजफ्फरपुर में किस अंदाज में पार्टी का पक्ष रखते हैं और इस कार्यक्रम के बाद बिहार की सियासत में उनके राजनीतिक कद को लेकर चल रही चर्चाओं पर क्या असर पड़ता है।